करीना कपूर के बॉलीवुड में 20 साल, जानिए 62 फिल्मों का पूरा हाल
करीना कपूर खान की डेब्यू फिल्म रिफ्यूजी ने आज अपनी रिलीज़ के 20 साल पूरे कर लिए हैं और इसके साथ ही करीना ने भी बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए। अब करीना कपूर ने रिफ्यूजी से अपना पहला शॉट शेयर करते हुए अपनी यादें साझा की हैं।
करीना ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - ये मेरा पहला शॉट था। सुबह के चार बज रहे थे। और मैंने अपने आपको आईने में देखते हुए कहा कि ये मेरा अब तक का सबसे अच्छा फैसला है।

जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी में करीना कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ अपना डेब्यू किया था। करीना और अभिषेक दोनों को ही इस फिल्म के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
हालांकि इसके बाद करीना ने कुछ ऐसी फिल्में की जिसने उनके करियर को और पीछे ढकेला। लेकिन करीना कपूर अपनी पहली फिल्म से ही सुपरस्टार थीं। इस फिल्म के पहले करीना, ऋतिक के साथ कहो ना प्यार है की शूटिंग कर रही थीं लेकिन उन्होंने वो फिल्म छोड़ दी।
तब से अब तक, 20 सालों में करीना कपूर 62 फिल्में कर चुकी हैं और उनकी फिल्मोग्राफी की पूरी रिपोर्ट हम आपको यहां दे देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
