करीना कपूर ने पहनी अपने ही नाम की छपी साड़ी, फिर भी लग रही हैं हॉट
करीना कपूर अपनी इतनी फेवरिट हैं कि साड़ी भी अपने नाम की पहनती है। जी हां, मैं मेरी फेवरिट हूं वाला डायलॉग करीना कपूर ने इतना सीरियसली ले लिया कि अब उन्होंने एक साड़ी पहनी जिस पर उनका नाम बेबो छपा था।
लेकिन क्या बताएं। करीना इस साड़ी में भी सुपर सेक्सी लग रही थीं। करीना जिस तरह अपना पल्लू लहरा रही हैं कई लोगों का दिल उसी पल्लू में अटक गया होगा।

गौरतलब है कि करीना कपूर आजकल, अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म गुड न्यूज़ का प्रमोशन कर रही हैं। ये हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
इसके बाद करीना कपूर आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में व्यस्त हो जाएंगी जो दिसंबर 2020 में रिलीज़ होगी। इसी दौरान रिलीज़ होगी करण जौहर की तख्त।
फिलहाल तो फैन्स बस उनके इस साड़ी लुक में खोए हुए हैं -


Click it and Unblock the Notifications











