स्कूल में तैमूर अली खान का डांस देख खुश हुई करीना कपूर, खुद एक्ट्रेस ने फोन में कैद की बेटे की परफॉर्मेंस

Kareena kapoor

Video: सोशल मीडिया पर बैसे तो कई सारे वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं परंतु इनमें से कुछ वीडियो बहुत प्यारे होते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। ये वीडियो करीना कपूर का है, इसमें देखा जा सकता है कि करीना अपने बेटे तैमूर अली खान के स्कूल में उनकी परफॉर्मेंस देखने पहुंची हैं। और इस दौरान एक्ट्रेस अपने बेटे को डांस करते देख खुशी से खुद फोन में वीडियो बना रही हैं।

करीना कपूर का खास वीडियो-

दरअसल बात ऐसी है कि बीती रात धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन था। इस शानदार स्कूल में सेलेब्स के बच्चे पढ़ाते हैं तो ऐसे में कई सारे सेलेब्स बीती रात धीरुभाई स्कूल में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे थे।

इसी स्कूल में सैफ अली खान और करीना कपूर का बड़ा बेटा तैमूर अली खान भी पढ़ता है। इस बीच तैमूर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अपने स्कूल फंक्शन में डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। जिस तरह से वह नाच रहे हैं, वह देखना बेहद क्यूट लग रहा है।

वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि तैमूर अली खान की मां और बी टाउन सुपरस्टार करीना कपूर उनके डांस का वीडियो बनाती और बेटे को चीयरअप करती नजर आ रही हैं। करीना के साथ में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर भी दिखाई दे रहे हैं। करीना और तैमूर का ये लेटेस्ट वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के अलावा इस स्कूल के फंक्शन में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है। इतना ही नहीं डंकी फिल्म कलाकार शाह रुख खान के छोटे बेटे अबराम खान ने अपनी ड्रामा परफॉर्मेंस से हर किसी की दिल जीतकर महफिल लूट ली है।

Read more about: kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X