Pics: करीना ने शेयर किया बेस्ट पति - सैफ अली खान का नया मैगज़ीन कवर
करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड का पावर कपल है। और इनके बीच का रोमांस देखकर आज भी फैन्स बस Awwww कह देते हैं। करीना और सैफ दोनों को ही परदे पर देखने के लिए फैन्स बेहद उत्साहित रहते हैं। आजकल भले ही करीना कपूर खान परदे पर कम दिख रही हैं। लेकिन सैफ उनकी कमी पूरी कर रहे हैं अपने शानदार एक्सपेरिमेंट के साथ।
अब सैफ अली खान ने Elle मैगज़ीन के साथ नया फोटोशूट करवाया है और मैगज़ीन के कवर पर सैफ अली खान बेहद ही रॉयल अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं।

ये तस्वीर खुद नवाब साहब की बेगम बेबो यानि कि करीना कपूर खान ने शेयर की है। करीना ने ये मैगज़ीन कवर शेयर करते हुए लिखा - Best Husband Ever.
गौरतलब है कि करीना कपूर और सैफ अली खान का रोमांस, टशन की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। इस समय सैफ ने एक बार करीना को प्रपोज़ किया था जिसके बाद करीना ने उनका प्रपोज़ल रिजेक्ट कर दिया था।

10 साल छोटी हैं बेग़म
करीना कपूर सैफ अली खान से उम्र में पूरे 10 साल छोटी थीं। इन दोनों का लंबे समय तक अफेयर चला था जिसके बाद जाकर दोनों ने शादी का फैसला लिया था।

बेहद शानदार कपल
सैफ अली खान और करीना कपूर किसी शानदार रॉयल कपल से कम नहीं लगते हैं। और वाकई उन्हें देखकर साफ लगता है कि वो दोनों किसी और के लिए नहीं बने थे।

फिल्मों से शुरू रोमांस
इन दोनों ने फिल्म टशन में एक साथ काम किया और दोनों के बीच प्यार के फूल खिलने लगे। इसके बाद दोनों ने फिल्म कुर्बान में भी काम किया, जिसमें दोनों के बीच काफी रोमांस दिखाया गया था।

शादी के लिए रखी शर्त
सैफ अली खान करीना के लिए काफी सीरियस थे और वो उनसे शादी करने का मन बना चुके थे। एक बार एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि उन्होंने एक ही शर्त पर सैफ से शादी की थी।

काम करना जारी
करीना ने बताया था कि उन्होंने सैफ से कहा थी कि वो हमेशा आत्मनिर्भर रहना चाहती हैं। वो शादी के बाद भी अपने करियर को दांव पर नहीं लगाएंगी।

पैसे कमाना भी ज़रूरी
करीना ने कहा कि वो शादी के बाद भी फिल्मों में काम करना बंद नहीं करेंगी। वो हमेशा अपनी ज़िंदगी में पैसा कमाना चाहती हैं।

मां बनूंगी पर काम नहीं छोड़ूंगी
करीना का आगे कहना था कि वो एक पत्नी भी बनेंगी और शादी के बाद एक मां भी बनेंगी, लेकिन इसके लिए वो कभी भी अपने काम को नहीं छोड़ेंगी।

दोबारा किया प्रपोज़
सैफ अली खान ने दोबारा करीना कपूर को प्रपोज़ किया। वो खुद को और करीना को एक मौका और देना चाहते थे। करीना की प्यारी सी बातों पर सैफ का और भी दिल आ गया और उन्होंने हर शर्त के लिए हां कह दिया।

16 अक्टूबर 2012
इसके बाद दोनों लंबे समय के अफेयर के बाद 16 अक्टूबर 2012 को हमेशा हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए।


Click it and Unblock the Notifications
