वाकई में करीना स्टाइलिश आइकॉन है
आमतौर पर अभिनेत्रियां शादी के बाद फूलकर गोलगप्पा हो जाती है लेकिन ब़लीवुड तारीका करीना कपूर तो और निखर गयी हैं। दिन प्रति दिन जरूरत से ज्यादा हसीन नजर आने वाली करीना कपूर हाल ही में शोभा डे की काफी दिनों से चर्चित किताब 'द स्टाइल डायरी ऑफ़ ए बॉलीवुड दीवा' की लॉचिंग में दिखायी दी। काले रंग की ड्रेस पहने और लाल रंग की लिपस्टिक लगाये करीना कपूर किसी परी से कम नहीं लग रही थी।
उनके इस हुस्न का असर लोगों पर इस कदर हुआ कि लोगो औऱ कैमरा मैन्स की नजरें उनके चेहेर से हट ही नहीं रही थीं। मालूम हो कि जिस बुक की लांचिग के लिए करीना आयी थीं वो उन्हीं के स्टाइलिश सेंस के बारे में हैं।
आपको बता दें कि यह किताब पिछले साल काफी चर्चा में थी क्योंकि कहा जा रहा था कि यह किताब करीना कपूर की जीवनी है। जिसका खंडन करीना ने टीवी शो के एक कार्यक्रम में किया था। करीना ने कहा था कि मेरे जीवन पर किताब शोभा डे ने लिखी जरूर है लेकिन मेरे जीवन पर आधारित होने बावजूद इस किताब में करीना से जुड़ी निजी बातें नहीं हैं।मालूम हो कि शोभा की किताब में करीना के फिटनेस टिप्स है और हिंदी सिनेमा में गुजारा अब तक सफर है। यह एक स्टाइल बुक है। जिसकी लॉचिंग के मौके पर करीना ने अपने सुंदर लुक से यह जता दिया कि उन पर किताब लिखकर शोभा डे ने कोई गलती नहीं की है वो वाकई में स्टाइलिश आइकॉन है।


Click it and Unblock the Notifications












