44 की उम्र में टू पीस पहन जलवा बिखेरती दिखीं Kareena Kapoor, तस्वीरें देखते ही ननद ये किया ऐसा कमेंट

kareena Kapoor

kareena Kapoor Maldives Vacation Photos: करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म के साथ ही अपनी फोटोज को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। जी हां, जहां एक तरफ उनकी फिल्म सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है वहीं दूसरी तरफ उनकी वेकेशन फोटोज़ सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

सिंघम की सफलता देख वेकेशन पर निकलीं करीना
अपनी फिल्म की सफलता देख करीना कपूर बिना देर किए वेकेशन पर निकल चुकी हैं। जी हां, बता दें कि करीना कपूर इस समय मालदीव में हैं जहां से उन्होंने बीती रात कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

बोल्ड बिकिनी लुक में नजर आईं करीना कपूर
वायरल हो रहीं करीना कपूर की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की करीना कपूर खान बोल्ड बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में जहां करीना कपूर येलो कलर के टू पीस आउटफिट में सेल्फी लेती दिख रही हैं। तो वहीं दूसरे तस्वीर में वह बोट पर बैठी नो मेकअप लुक में पोज देती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर हैंडसम हंक सैफ अली खान की तस्वीर है। तो चौथी तस्वीर करीना कपूर की मिरर सेल्फी है। वहीं अन्य तस्वीरों में ही करीना कपूर 44 साल की उम्र में बोल्ड लुक देती दिख रही हैं।

तस्वीरें देख ननद ने किया ये कमेंट
करीना कपूर की इन तस्वीरों को देख यूजर्स ने ही क्या उनकी ननद ने भी जमकर कमेंट किया है। जी हां, बता दें कि करीना कपूर की ननद सबा पटौदी ने फायर और हार्ट इमोजी बनाकर करीना की तारीफ की है। तो वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उम्र सब बयां कर देती है। इस उम्र में ये आउटफिट आप पर जम नहीं रहा तो वहीं दूसरे ने लिखा- आप में आज भी वही कॉन्फिडेंस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X