कैसा होगा मिस करीना का आखिरी जन्मदिन?
मिस करीना के इस जन्मदिन पर उनकी अब तक की सबसे स्पेशल फिल्म 'हिरोइन' रिलीज हो रही है और साथ ही उनका सिंगल स्टेटस अब कमिटेड में बदलने जा रहा है। करीना कपूर ये जन्मदिन अपने होने वाले पति सैफ अली खान और अपनी होने वाली सासू मां शर्मिला के साथ मनाएंगी। पहले तो सैफ और करीना ने ये प्लान किया था कि करीना का जन्मदिन वो गोवा में एक साथ मनाएंगे लेकिन सैफ अपनी शादी की शॉपिगं के लिए लंदन चले गए और करीना अपनी फिल्म हिरोइन के प्रमोशन में व्यस्त हो गईं लेकिन सैफ अपनी होने वाली बेगम के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले यानी 20अक्टूबर को वापस लौट आए।
ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी एक्टर के जन्मदिन पर उसकी फिल्म रिलीज हो रही हो। इस बात से करीना बहुत उत्साहित हैं और अपने सभी फैन्स को बार बार अपनी फिल्म देखने जाने को कह रही हैं। करीना के लिए ये फिल्म बहुत स्पेशल है क्योंकि वो पहली बार एक फिल्मी जगत के इंसान की निजी ज़िंदगी को बडे़ परदे पर उतार रही हैं। इस फिल्म के किरदार को देखते हुए करीना कई बार रो भी पड़ीं। करीना ने कहा कि लोगों को फिल्म का अंत कुछ ऐसा लग रहा होगा कि हिरोइन मर जाएगी या फिर से सुपरस्टार बन जाएगी लेकिन असल में फिल्म के आखिरी के 20 मिनट जिस तरह से फिल्माए गए हैं और निर्देशक ने कहानी को जिस तरह से मोड़ा है उसे देखकर वो खुद भी काफी इमोशनल हो जाती हैं।
फिल्हाल का अपने जन्मदिन को लेकर क्या प्लान है यो तो अभी तक करीना ने किसी को नहीं बताया है अब देखना है कि शादी से पहले का ये आखिरी जन्मदिन करीना किस तरह से मनाती हैं और उनके शौहर छोटे नवाब अपनी बेगम को क्या सरप्राइज देते हैं? खैर वो जो भी हो लेकिन हमें तो इस बात का इंतजार है कि कब करीना और सैफ अपनी शादी की बात को सरेआम स्वीकार करें और हमें खुशियां बांटने का मौका दें। लेकिन फिल्हाल तो हमारी तरफ से करीना को जन्मदिन की ढे़र सारी शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications
