आलिया के बाद कपूर खानदान की ये बहू हुई प्रेग्नेंट, ननद करीना ने भाभी की गोदभराई में की खूब मस्ती

anissa malhotra baby bump

Anissa Malhotra Baby Shower: एक बार फिर से रणबीर आलिया की बेटी राहा कपूर के बाद कपूर खानदार नन्हे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में है। हालांकि इस बार कपूर फैमिली की बेटी के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं। रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन की बहू अनीषा मल्होत्रा जैन प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में अनीषा की गोदभराई की रस्म हुई जिसकी तस्वीर ननद करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर ड्रॉप कर फैंस का दिल जीत लिया है।

रविवार को करीना कपूर के कजिन अरमान जैन की वाइफ अनीषा मल्होत्रा का बेबी शावर रखा गया, जिसमें करीना कपूर ने शिरकत की है। इस दौरान घर के फंक्शन में करीना कपूर ने अपनी भाभी के साथ जमकर मस्ती की।

इस फोटो के साथ करीना कपूर खान ने लिखा है कि- उस सुदंरी के साथ जो जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस तरह से अरमान जैन की लेडी लव अनीषा मल्होत्रा जैन यानी अपनी भाभी को करीना मां बनने की शुभकामनाएं दी हैं। अनीषा मल्होत्रा के मां बनने के बाद करीना कपूर बुआ बन जाएंगी।

सोशल मीडिया पर करीना कपूर और अनीषा मल्होत्रा जैन की ये लेटेस्ट तस्वीर काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। ट्रेडिशन ड्रेस में भाभी और ननद की ये जोड़ी काफी कमाल की दिख रही है।

आपको बता दें कि अरमान जैन करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। इस तरह से अरमान करीना के कजिन और अनीषा मल्होत्रा भाभी हुईं। साल 2021 में अरमान जैन और अनीषा मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X