बिकनी पहनने से फ्लॉप होती हैं मेरी फिल्‍में: करीना

By Belal Jafri

आपने अकसर सुना होगा की लोग सफलता पाने के चक्‍कर में कई बार ऐसे अमल को अंजाम दे देतें हैं जिन्‍हे हमारा समाज अंधविश्वास का नाम दे देता है। इंसान को लगता है कि इस तरह के प्रयोग करने से उनकी सफलता की गाड़ी पटरी पर आ जाएगी खैर ये तो बात हो गई एक आम इंसान की लेकिन अगर बात बॉलीवुड की हो और वहां कोई अपनी सफलता के लिए अंधविश्वास का रास्‍ता अपनाये तो बात सोचने वाली है।

kareena

सीधे शब्‍दों में कहें तो आजकल बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर अपनी सफलता गढ़ने के चक्‍कर में अंधविश्वासी हो गई हैं जिसके चलते उन्‍होनें अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'हीरोइन' के सीन के लिए बिकिनी पहनने से मना कर दिया है।

करीना का मानना है कि बिकिनी पहनना उनके लिए अनलकी है। करीना ने कहा है कि अब तक उन्‍होनें अपनी जिन भी फिल्‍मों के लिए बि‍कनी पहनी है वो पर्दे पर बुरी तरह पिटी हैं और फ्लॉप साबित हुई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब ड्रैस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा करीना के लिए दूसरा ग्लैमरस आऊटफिट तैयार कर रहे हैं जिसको पहन करीना पर्दे पर आग लगा सकें।

आपको बताते चलें कि अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'हीरोइन' के एक खास सीन के लिए निर्देशक मधुर भंडारकर करीना कपूर को स्विम सूट पहनाना चाह रहे हैं, जिसके लिए करीना ने साफ मना कर दिया है। साथ ही करीना ने ये भी कहा है कि उन्‍हे अंग प्रदर्शन से कोई दिक्कत नही है, बल्कि सच यह है कि वे स्विम सूट को अपने लिए अनलकी मानती हैं।

गौरतलब है कि करीना इससे पहले अपनी फिल्‍म कम्बख्त इश्क और टशन में करीना ने बिकनी पहनी थी लेकिन ये दोनों ही फिल्में पर्दे पर र्दशकों की तारीफ नही बटोर सकी थी और दर्शकों ने इन फिल्‍मों को ठुकरा दिया था और इसके ठीक बाद बेबो ने निर्णय ले लिया कि वे आगे अपनी किसी भी नई फिल्म में बिकनी नहीं पहनेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X