करिश्मा कपूर की वेडिंग में शादीशुदा महिला की तरह हरकतें कर रही थीं करीना कपूर? Video Viral!

Kareena Kapoor Viral Video- करीना कपूर और करिश्मा कपूर.. इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियां होने के साथ साथ दोनों काफी करीब हैं। अक्सर साथ में स्पॉट होती हैं और लोग उनको पसंद करते हैं।
लोलो और बेबो के नाम से पुकारी जाने वाली करिश्मा कपूर और करीना का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करिश्मा कपूर की शादी हो रही है और पीछे करीना कपूर लहंगा पहनकर बैठी हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद करीना कपूर खान को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। करीना बार बार अपना घूंघट सेट रही हैं और इससे लोगों ने उनको ट्रोल किया है।
लोगों का कहना है कि करीना कपूर करिश्मा की शादी के दौरान किसी शादीशुदा महिला की तरह क्यों हरकतें कर रही हैं? वायरल हो रहे इस वीडियो में करिश्मा कपूर और उनके पति आगे बैठे हैं और पीछे करीना कपूर शांति से बैठी नजर आ रही हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आते ही एक यूजर ने लिखा, ''क्योंकि ये शादी गुरुद्वारे में हो रही है तो वहां सबको सारा ढकना पड़ता है।'' एक ने लिखा, ''गुरुद्वारे में शादी हो रही है। वहाँ सिर ढकना जरूरी है। पीछे वाली सब महिलाओं को देखिये।'' एक ने लिखा, ''करिश्मा मुझे आज भी बहुत अच्छी लगती है..आई। पता नहीं उसके पति ने उसके साथ गलत किया.......वह अपने जीवन में बहुत सी अच्छी चीजों की हकदार है....।'' एक ने लिखा, ''करिश्मा कपूर बेहद खुश थीं।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे है।
करिश्मा की तलाक हो गई
करिश्मा कपूर की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ हुई थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों के दो बच्चे हैँ। बच्चे करिश्मा कपूर के साथ ही रहते हैँ। करिश्मा ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि अब वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











