मासी करिश्मा के घर पहुंचे नन्हें तैमूर..कुछ इस अंदाज में
करीना कपूर के बेटे तैमूर मासी करिश्मा कपूर के घर पर स्पॉट किए गए।
करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान रविवार रात पूरी तरह मस्ती करने के मूड में थे।वो अपनी मासी करिश्मा कपूर के घर पर स्पॉट किए गए। हालांकि इस दौरान करीना कपूर नजर नहीं आईं और तैमूर अपनी नैनी की गोद में खिलौना पकड़े काफी क्यूट लग रहे थे।
[सलमान होंगे सुलतान... बाहुबली है प्रभास लेकिन ये है बॉक्स ऑफिस का #SuperStar]
अभी कुछ दिनों पहले भी तैमूर की प्रैम पर बैठे एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें तैमूर काफी क्यूट लग रहे थे। करीना कपूर कहीं भी कोई भी इवेंट में जाती हैं तो उनसे तैमूर के बारे में ही पूछा जाता है और हमेशा वो हंस कर तैमूर से जुड़ी हर बात मीडिया के साथ शेयर भी करती हैं।कुछ समय पहले भी तैमूर को लेकर करीना कपूर आउटिंग पर निकली थी तो तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

पिछले दिनों प्रैम में बैठे तैमूर की तस्वीर भी काफी ज्यादा वायरल हुई थी। इसमें तैमूर की बेहद साफ तस्वीर थी जिसमें तैमूर बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रहे थे।कैप लगाए तैमूर किसी सुपरस्टार से कम नहीं लग रहे थे।
आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में तैमूर का जन्म हुआ था और तब से वो किसी ना किसी कारण से लगातार सुर्खियों में ही रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












