तैमूर की नई तस्वीरें..अपने घर की बॉलकनी में कुछ यूं आए नजर
करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की जब भी तस्वीरें सोशल मीडिया में आती हैं तुरंत वायरल हो जाती हैं। वो इतने क्यूट हैं कि जितनी तारीफ की जाए कम होगी। तैमूर अपने घर की बालकनी में झूले में बैठ नजर आए। उनके साथ उनकी नैनी भी थी जो उन्हें संभाल रही थीं।
वाकई इस तस्वीर को देखने के बाद आप तैमूर पर से अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है और हर कोई तैमूर की तारीफ करते नहीं थक रहा है। आप भी उनकी तस्वीर पर डालिए एक नजर।

तैमूर अभी फिलहाल 6 महीने के हैं और कई बार करीना कपूर उनके साथ नजर आ चुकी हैं। करीना कपूर मीडिया से तैमूर को छिपाने में विश्वास नहीं करती हैं। हाल में तुषार कपूर बेटे लक्ष्य के पहले जन्मदिन पर भी वो तैमूर के साथ नजर आईं थी। हर बार उनकी तस्वीर को देखकर फैन्स खुश हो जाते हैं।
सैफ अला खान ने भी हाल में तैमूर को लेकर एक बयान दिया था और कहा था कि "ये बोलना काफी फैशनेबल है कि मैं डायपर बदलता हूं..हर कोई ये करता है।बड़ी बात है कि जब तैमूर बड़ा हो तो उसकी देखभाल और उसके साथ मजबूत बॉन्डिंग होना। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारा परिवार ऐसा है कि सब अच्छे से हो जाता है।"


Click it and Unblock the Notifications
