'कब करोगे शादी सैफ' पूछ रही हैं 'हिरोइन' करीना

हाल ही में करीना कपूर ने फिल्म हिरोइन के प्रमोशन के दैरान शादी को लेकर हर फैसला सैफ पर टालते हुए कहा "मुझे लगता है कि हमें सैफ द्वारा शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट किये जाने का इंताजार करना चाहिए। फिल्हाल मेरा पूरा ध्यान अपनी फिल्म 'हिरोइन' पर है।"
कुछ समय पहले सैफ की मां यानि की शर्मिला टैगोर ने एक मैगजीन से बातचीत के दौरान कहा कि सैफ करीना की शादी साल के अक्टूबर माह की 16 तारीख को ही होगी लेकिन उसके बाद सैफ ने अपनी फिल्म कॉकटेल के प्रमोशन के दौरान मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कहा कि अभी उन्होने शादी की डेट फिक्स नहीं की है। काफी बातें हैं जिनपर अभी बात करना बाकी है। वैसे वो इस साल के अंत में शादी करने का प्लान कर रहे हैं। फिल्हाल 'कॉकटेल' की सफलता से नवाब सैफ काफी खुश हैं और उनका पूरा ध्यान कॉकटेल पर ही है।
खैर अब जब मियां बीवी नहीं राजी तो क्या करेगा काजी। अगर सैफ करीना अपनी शादी को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं हैं तो पब्लिक के बोलने से क्या होगा। देखते हैं कि सैफीना नाम से मशहूर ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधने का फैसला करती है।


Click it and Unblock the Notifications