शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में अपनी गर्ल्स गैंग के साथ पहुंची करीना कपूर, सामने आई शानदार तस्वीरें

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हमेशा ही अपने स्टाइल और अपने बोल्ड अवतार के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें वह अपनी गर्ल्स गैंग के साथ नजर आ रही है। इस फोटोज में करीना बेहद प्यारी लग रही हैं। ये तस्वीरें शाहरुख खान के वर्थडे पार्टी की हैं।
शाहरुख खान के वर्थडे पार्टी में करीना कपूर-
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 अक्टूबर को अपना 58 वां जन्मदिन मुंबई में सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने रिश्कत की। इसकी एक झलक सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर दिखाई है।
करीना कपूर ने किंग खान के जन्मदिन की जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह अपनी पूरी गर्ल्स गैंग के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और पूजा ददलानी काफी स्टाइल अंदाज में दिखाई दे रही हैं। करीना ने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर डालते हुए लिखा, -'बादशाह हम लोग आपके लिए एकदम तैयार हैं।'
शाहरुख खान की खास मैनेजर पूजा ददलानी का बर्थडे भी 2 नवंबर को होता है। तो ऐसे में एक अन्य तस्वीर में करीना कपूर ने पूजा के साथ भी तस्वीर शेयर की। इस फोटो पर करीना कपूर ने लिखा, 'सिनेमा को सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये हैं मेरी प्यारी पूजा।'
बेहद खास है करीना कपूर की गर्ल्स गैंग-
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हमेशा ही पार्टी और किसी भी फंक्शन में अक्सर अपनी गर्ल्स गैंग के साथ देखी जाती हैं। एक्ट्रेस की गर्ल गैंग बी-टाउन में काफी पॉपुलर है। इस गैंग में करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा शामिल हैं। इसके अलावा कई बार करीना के साथ फेमस सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट मल्लिका भट्ट भी देखी जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
