करीना अर्जुन रामपाल के साथ देंगी अंतरंग दृश्य
करीना कपूर अब तक फिल्मों में इंटिमेट सींस से परहेज करती आईं हैं। बेबो ने केवल सैफ के साथ ही इंटीमेट सीन दिये हैं। लेकिन अब वह मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोईन के लिए वह सारी सीमायें तोड़ने को तैयार हैं।
खबर आई है कि करीना इस फिल्म में को स्टार अर्जुन रामपाल के साथ इंटिमेट सींस देने के लिए तैयार हो गई हैं। आपको बता दें कि करीना ने ऐसे सींस देने से साफ तौर पर मना कर दिया था लेकिन अब वह इसके लिए तैयार हो चुकी हैं।
फिल्म के डायरेक्टर मधुर भंडारकर भी करीना के इस फैसले से काफी खुश हैं उनका कहना है कि बेबो ने बहुत ही प्रोफेशनल रवैय्या अपनाया है। साथ ही मधुर ने यह भी कहा है कि इस सीन की जब शूटिंग की जाएगी उस समय सेट पर बहुत ही कम लोग मौजूद होंगे।
इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि मधुर ने इस सीन की शूटिंग के लिए एक फाइव स्टार होटल का एक कमरा भी बुक करवा लिया है। सीन में करीना जमकर स्मोकिंग और ड्रिंकिंग करती हैं और उसके बाद अर्जुन के साथ इंटिमेट हो जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications