अमिताभ बच्चन को ये क्या हुआ, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल ने बिग बी को किसी तरह संभाला

Amitabh Bachchan Photo: बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी अपने पैशन को जी रहे हैं। लगातार काम में एक्टिव बिग बी सेट से ढेरों तस्वीरें सामने आती रहती हैं। अब बिग बी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके देखकर उनके फैंस जरा परेशान से हो रहे हैं।
सामने आई इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन करीना कपूर और अर्जुन रामपाल के साथ काफी नाजुक हालत में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर देखकर लगता है कि जैसे बिग बी कि हालत काफी खराब है और वो चल भी नहीं पा रहे हैं। ऐसे में अर्जुन और करीना उन्हें संभालते दिखाई दे रहे हैं। ये ही कारण है कि हर कोई बिग बी के लिए चिंता कर रहा हैं।
हालांकि इससे पहले आप भी परेशान हों आपको बता दें कि ये रियल नहीं बल्कि शूटिंग के सेट की तस्वीर है। बिग बी, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल ने साथ में फिल्म 'सत्याग्रह' में काम किया है। ये तस्वीर इसी फिल्म के सेट की है।
तस्वीर के कमेंट सेक्शन में फैंस इस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं इसके साथ ही जो लोग इस तस्वीर को रियल मान रहे हैं वो कमेंट सेक्शन में बिग बी हालत को लेकर सवाल कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
बता दें कि बिद बी के काफी सारे प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं जिनकी वो लगातार शूटिंग भी कर रहे हैं। इसके साथ ही बिग बी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहे हैं और अपनी खास तस्वीरें और वीडियो के साथ साथ ब्लॉग्स भी शेयर करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications