10 साल बाद सुपरहिट सीक्वल और फाइनल हो गई कास्ट - दो सुपरस्टार एक साथ

करीना कपूर खान ने वीरे दी वेडिंग से जो धमाकेदार कमबैक किया है कि वो रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। वीरे दी वेडिंग के बाद करीना कपूर खान के पास दो बड़ी फिल्में पहले से हैं और अब उन्होंने अपनी तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है। उनकी बाकी दो फिल्में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ हैं।

वहीं करीना कपूर खान ने अपनी तीसरी फिल्म साइन की है अनुराग बसु की लाइफ इन अ मेट्रो का सीक्वल जिसे अनुराग बसु डायरेक्ट करेंगे।2007 में आई इस फिल्म में एक बड़े शहर में चल रही चार कहानियां थीं जिसे दर्शकों ने काफी प्रोत्साहन दिया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में प्रीतम का संगीत था जो कि चार्टबस्टर था।

kareena-kapoor-arjun-kapoor-life-in-a-metro-sequel

अब करीना कपूर खान, इस फिल्म में सीक्वल में एक कहानी में नज़र आएंगी और उनके हीरो होंगे अर्जुन कपूर। इस कहानी की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और इसे अनुराग बसु खुद ही प्रोड्यूस भी करेंगे। करीना और अर्जुन एक साथ आर बाल्कि की फिल्म की एंड का में नज़र आए थे और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था।

वहीं बात करें करीना कपूर की तो वो करण जौहर की गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार की पत्नी के रोल में नज़र आएंगी। ये फिल्म सरोगेसी के मुद्दे पर बन रही है। वहीं दूसरी तरफ वो करण जौहर के मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट तख्त में नज़र आएंगी जिसमें वो रणवीर सिंह की बहन के रोल में दिखाई देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X