करीना कपूर खान और तैमूूर अली खान का नया शौक बेहद दिलचस्प, देखिए तस्वीरें
करीना कपूर खान और तैमूर अली खान इस समय धर्मशाला में छुट्टियां बिता रहे हैं। इतना ही नहीं छुट्टियों का पूरा इस्तेमाल वो अपने शौक पूरे करने में कर रहे हैं। करीना ने तैमूर के साथ Pottery सीखते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में तैमूर बड़े ही ध्यान से मिट्टी का घड़ा बनाना सीख रहे हैं।

चाक पर घूमती मिट्टी को घड़े का आकार लेते देख चौंक गए। साथ ही उन्हें अपने हाथों में लगी मिट्टी की सौंधी खुश्बू भी शायद बहुत पसंद आई। तभी तैमूर इस कला को सीखने के दौरान काफी खुश नज़र आए।
गौरतलब है जहां तैमूर के पापा सैफ अली खान इस समय धर्मशाला में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मम्मी करीना कपूर खान, जल्दी ही तैमूर को एक छोटा सा भाई या बहन देने वाली हैं।
करीना और तैमूर अकसर छुट्टियों में कुछ ना कुछ नया सीखते दिखाई देते हैं। इससे पहले करीना कपूर के साथ लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के दौरान तैमूर और करीना शेफ की टोपियों में दिखाई दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications

