करीना कपूर, सोनम कपूर की हिट फिल्म ''वीरे दी वेडिंग'' का बनेगा सीक्वल- शुरु हुई तैयारी?

2018 में रिलीज करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर फिल्म वीरे दी वेडिंग ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। चार दोस्तों की यह कहानी बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। फिल्म को एक खास दर्शक वर्ग ने बेहद पसंद किया था। अब इसके सीक्वल की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की निर्माता रिया कपूर और एकता कपूर इस फिल्म के सीक्वल की प्लानिंग शुरु कर चुके हैं।

कोई शक नहीं कि वीरे दी वेडिंग फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। फिल्म वीरे दी वेडिंग चार दोस्तों की कहानी है- कालंदी, अवणी, मीरा और साक्षी। कालंदी (करीना कपूर) की शादी होने वाली होती है, लेकिन उसे कमिटमेंट से डर लगता है। ऐसे में उसके दोस्तों के साथ उसका रिश्ता किस तरह अलग अलग फेज़ से गुजरता है.. यह है फिल्म की कहानी। फिल्म को काफी यूथफुल रखा गया था।

Veere Di Wedding

फिलहाल इसके सीक्वल की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, फिल्म जहां खत्म हुई थी, सीक्वल वहीं से शुरु होगी। इसके लिए चारों किरदारों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जैसे ही फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो जाएगी, चारों कलाकारों को अप्रोच किया जाएगा। फिल्म को 2020 मध्य तक शुरु करने की प्लानिंग है।

देखना दिलचस्प होगा कि रिया कपूर और एकता कपूर अब फिल्म को क्या दिशा देती हैं। वहीं, चारों एक्ट्रेसस को फिर से साथ देखने की भी बेसब्री है। फिलहाल करीना कपूर गुड न्यूज़, अंग्रेजी मीडियम और तख्त जैसी फिल्मों में व्यस्त हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X