ब्रेकिंग न्यूज: अगले 30 दिनों में कभी भी सैफीना कर सकते हैं शादी

Kareena Kapoor and Saif to marry in next 30 Days
जी हां ये सच है सैफ और करीना अगले 30 दिनों में किसी भी दिन एक दूसरे से शादी कर सकते हैं। खबर है कि सैफ ने 12 सितंबर को यानी कि पिछले हफ्ते ही मुंबई के बांद्रा में स्थित मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस में अपनी शादी की अर्जी रजिस्टर करा दी है। और अब आने वाले एक महीने में कभी भी दोनों एक दूसरे के साथ सात फेरे ले सकते हैं।

ज्ञात हो कि पिछले कई महीनों से सैफ और करीना की शादी सुर्खियों में बनी हुई है और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के सितारे सैफ करीना की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सैफ और करीना ने अभी तक किसी को भी अपनी शादी को लेकर कुछ नहीं कहा है। यहां तक की करीना ने कुछ दिन पहले ही मीडिया द्वारा अपनी शादी के बारे में पूछे जाने पर साफ साफ कह दिया कि अभी तो उन्होंने और सैफ ने इस बारे में कुछ डिसाइड ही नहीं किया है और जब शादी होगी तो सबको पता चल ही जाएगा।

लेकिन पिछले ही महीने सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने इस शादी के राज से परदा उठाते हुए ये बताया कि सैफ और करीना इस साल 16 अक्टूबर को दिल्ली मुंबई में शादी करेंगे। लेकिन इस खबर के बावजूद अभी तक सैफ करीना खामोश हैं और उनकी इस गुपचुप तैयारी ने बॉलीवुड के कुछ स्टार्स को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि शायद ये शादी हो ही नहीं रही। कुछ दिन पहले सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि ऐसा कुछ हो भी रहा है क्योंकि उन्हें अभी तक किसी भी तरह का कोइ निमंत्रण नहीं मिला है।

खैर अब ये सुनने के बाद की सैफ ने अपनी शादी की अर्जी मैरिज रजिस्ट्रार को दे दी है शायद हर किसी को यकीन हो जाएगा कि ये सब सिर्फ अफवाहें नहीं बल्कि सच है और अब सिर्फ 30 दिनों में करीना कपूर सैफ की बेगम हो जाएंगी और बॉलीवुड में एक नये खान की एंट्री होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X