करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी की सालगिरह, बेबो ने बताई कैसे शुरू हुई लवस्टोरी- PIC
एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान की आज मैरिज एनीवर्सरी है। करीना ने पति संग प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी। साथ ही दोनों के पर्सनल किस्से को भी फैंस के साथ शेयर किया। करीना ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए शादी की सालगिरह को सेलिब्रेट किया जिस पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन भी देखने को मिला।
करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर सैफ संग तस्वीर शेयर की। इस पर वह लिखती हैं, ग्रीस में एक बार की बात है, हम थे और हमारे पास एक कप सूप था। इसके बाद हमारी लाइफ ही बदल गई। हैप्पी एनीवर्सरी दुनिया के सबसे हैंडसम मैन। इस तस्वीर में करीना सैफ को गले लगाए नजर आ रही हैं। साथ ही एक कप सूप भी नजर आ रहा है।

करीना कपूर के इस कैप्शन से समझा जा सकता है कि कैसे दोनों की लवस्टोरी शुरू हुई। करीना के इस निजी किस्से को सुन फैंस भी काफी उत्साहित हैं। फैंस के अलावा ढेर सारे सेलेब्स ने भी करीना और सैफ को मैरिज एनीवर्सरी की शुभकामनाएं दीं।
करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने दोनों को सबसे प्यारा कपल बताया। करिश्मा कपूर के अलावा रकुल प्रीत, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ से लेकर सोहा अली खान और पुनीत मल्होत्रा जैसे स्टार्स ने कमेंट्स किया। सभी ने कपल को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।
बता दें करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों की शादी को 9 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म टशन से शुरू हुई थी। सैफ अली खान और करीना के दो बेटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











