Diwali 2023: करीना कपूर ने खूबसूरत अंदाज में अपने परिवार संग सेलिब्रेट की दिवाली, फोटोज आई सामने

Diwali 2023: दिवाली का त्यौहार हर कोई, सेलेब्स से लेकर आम इंसान तक सब अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवु़ड करीना कपूर ने कुछ फोटोज शेयर की है जिनमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने परिवार संग बहुत ही प्यारे तरीके से दिवाली का जश्न मना रही हैं।
करीना कपूर की खास दिवाली-
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान पति सैफ अली खान और अपने बच्चों तैमूर-जेह के साथ दिवाली सेलिब्रेट कर रही हैं। बेबो ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बच्चों के साथ रंगोली बनाते हुए एक झलक दिखाई है, लेकिन वह खुद नहीं समझ पा रहीं कि ये दिवाली है या होली।
करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है। पहली फोटो में देखा जा सकता है कि करीना, तैमूर के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, सैफ का पोज देखने लायक है।
सोशल मीडिया पर करीना कपूर की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। करीना कपूर के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'सो क्यूट'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'मेरी बेटी भी रंगोली से होली खेलती है'। इसके साथ ही कई अन्य यूजर ने भी इस पर कमेंट किया।
सेलेब्स ने सेलिब्रेट की खास दिवाली-
हर तरफ दिवाली का जश्न शानदार तरीके से मनाया जा रहा है। आम इंसान अपने अपने परिवारों के साथ खुशियां का त्यौहार मना रहे हैं और बात सेलेब्स की करें तो पिछले कई दिनों मुंबई में दिवाली की पार्टीज चल रही हैं जिनको अलग अलग सितारें होस्ट कर रहे हैं और इनमें मनोरंजन जगत के कई सारे कलाकार शामिल हो रहे हैं। करीना कपूर के अलावा कई बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया पर अपनी अपनी दिवाली के जश्न की फोटोज शेयर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











