#Breaking: मां बनीं करीना कपूर खान.. 'बेबी बॉय' को दिया जन्म..
आज सुबह करीना कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया और इसकी पुष्टि खुद सैफ अली खान ने की।
प्रेग्नेंसी के कारण लगातार सुर्खियों में रहने वाली करीना कपूर आज सुबह एक बेटे को जन्म दी हैं। करीना कपूर और बिल्कुल स्वस्थय हैं और उनके फैन्स और बॉलीवुड में हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ कपूर और पटौदी परिवार में इस खुशी का इंतजार लंबे समय से हो रहा था।
करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने काफी समय पहले ही इस बात के संकेत दिए थे कि करीना कपूर की डिलिवरी 20 दिसंबर को हो सकती है। सैफ अली खान ने खुद भी इस बात की पुष्टि की और कहा कि उनका मैनेजर जल्द ही इस बात की पुष्टि करेगा।


Click it and Unblock the Notifications