GOOD News: करीना कपूर- सैफ अली खान के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, जारी किया बयान
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर फिर से बड़ी खुशखबरी आई है। करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और कपल ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। करीना और सैफ ने लिखा- "We are very pleased to announce that we are expecting an addition to our family !! Thank you to all our well wishers for all their love and support."
बॉलीवुड के यह चर्चित कपल दूसरे बच्चे को वेलकम करने के लिए तैयार हैं। बता दें, करीना फिलहाल आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। जो कि 2021 क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।

तैमूर के समय भी करीना ने काम से लंबा ब्रेक नहीं लिया था और इस बार भी कुछ वैसी ही उम्मीदें हैं। खास बात है कि एक चैट शो में करीना कपूर खान ने खुलासा भी किया था कि वह और सैफ फैमिली आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। तब करीना कपूर खान ने कहा था कि अगले दो साल में वे इस बारे में प्लान करेंगे।
अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। वहीं, अभी भी करीना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उम्मीद है कि करीना की ओर से इस गुड न्यूज को लेकर आधिकारिक बयान रिलीज किया जाए।


Click it and Unblock the Notifications