Photo feature- करीना और उनके ऑनस्क्रीन अफेयर
यूं तो करीना कपूर अब मिसेज करीना कपूर बनने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं और अब जल्द ही करीना कपूर अपने खान सरनेम के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। आज करीना का जन्मदिन भी है और उनके जन्मदिन के दिन उनकी स्पेशल फिल्म हिरोइन भी रिलीज हुई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। अब तक करीना ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं साथ ही कई एक्टरों के साथ उनकी जोड़ी को पसंद भी किया गया है। लेकिन उनके होने वाले पति सैफ के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को कुछ खास पसंद नहीं किया गया।
यहां हम बात करेंगे करीना की अब तक की हिट ऑनस्क्रीन जोड़ियों की जिन्होंने करीना के करियर को बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। तो आइये देखते हैं अपनी बेबो को किस बॉलीवुड एक्टर के साथ देखना पसंद करते हैं उनके फैन्स-
ये थीं करीना और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ियां। ऑफ्स्क्रीन जो़ड़ियां तो हर रोज बनती हैं और टूट जाती हैं और फिर कुछ दिनों बाद लोगों की यादों से भी धुंधली पड़ जाती हैं लेकिन ऑनस्क्रीन बनी जोड़ियां फिल्मों की तरह ही हमेशा के लिए रह जाती हैं। उन्हें कोई नहीं मिटा सकता। मिस करीना को हमारी तरफ से उसके 32 वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications