कार्तिक आर्यन और करीना कपूर बने दूल्हा - दुलहन, फैन्स ने धड़ाधड़ शेयर की तस्वीरें
करीना कपूर के साथ खड़े होने के लिए किसी लड़के में क्या होना चाहिए ? गुड लुक्स, गुड लुक्स और गुड लुक्स। और ये गुड लुक्स कार्तिक आर्यन में है। मनीष मल्होत्रा के Summer Wedding Collection 2020 के लिए करीना और कार्तिक रैंप पर साथ में चले।
कार्तिक ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा - जब वीर मेट गीत। दरअसल, वीर कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म लव आजकल में उनके किरदार का नाम है। इस फिल्म को इम्तियाज़ अली ने डायरेक्ट किया है।

वहीं गीत, इम्तियाज़ अली की फिल्म जब वी मेट से करीना कपूर के किरदार का नाम है। इन तस्वीरों कार्तिक और करीना साथ में बेहद अच्छे लग रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल भी दोनों मनीष मल्होत्रा के शो के लिए रैंप पर एक साथ थे।
इसके बाद करीना और कार्तिक के गुड न्यूज़ में होने की खबरें आने लगी थीं। लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं निकली। यहां देखिए करीना - कार्तिक के शानदार शो की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











