जब वी मेट, काई पो छे एक्टर आसिफ बसरा की सुसाइड से दुखी करीना कपूर, इम्तियाज़ अली, जताया शोक

बॉलीवुड के लिए गुरूवार का दिन एक और मनहूस खबर लेकर आया। जब थियेटर और फिल्मों के मशहूर अभिनेता आसिफ बसरा के उनके हिमाचल के घर में आत्महत्या से निधन की खबर आई। आसिफ बसरा के निधन से बॉलीवुड में एक बार फिर मातम पसर गया।

आसिफ बसरा को काई पो छे और जब वी मेट जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है। और उनकी मौत पर बॉलीवुड ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

kareena-kapoor-and-celebs-mourn-jab-we-met-kai-po-che-actor-asif-basra-s-suicide

IANS से बातचीत में आसिफ बसरा के जब वी मेट डायरेक्टर इम्तियाज़ अली ने उन्हें याद करते हुए कहा - आसिफ जी के निधन की खबर सुनकर मैं हैरान रह गया। वो बेहतरीन कलाकार थे और मेरी फिल्म का बहुत ही अहम हिस्सा थे।

इम्तियाज़ ने बताया कि वो आसिफ अली को थियेटर के दिनों से जानते थे और इसलिए उन्होंने जब वी मेट के लिए उन्हें कास्ट किया। क्योंकि उन्हें बहुत ही दिमाग वाला एक्टर चाहिए था। जो एक साथ कमीना भी दिख जाए और मज़ाक भी कर जाए।

वहीं आसिफ बसरा की जब वी मेट को स्टार करीना कपूर ने भी उनके जाने पर शोक जताते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला। आसिफ आखिरी बार वेब सीरीज़ पाताल लोक में दिखाई दिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X