करीना ने अजय को नहीं किया किस, सत्याग्रह हुआ बोरिंग!
करीना कपूर और अजय देवगन की कुछ साल पहले आई फिल्म ओमकारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर दिया था लेकिन सालों बाद इसी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल नहीं मचाया। करीना और अजय देवगन एक साथ आए जरुर लेकिन दोनों के बीच कुछ कैमिस्ट्री या रोमांस देखने को नहीं मिला। सिर्फ दोनों ने खानापूर्ति के लिए एक दूसरे के माथे पर किस करके रोमांटिक सीन्स की ऐसी की तैसी कर दी। करीना और अजय के रोमांस के चलते प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह ने वाकई काफी सारी सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन जब दर्शक फिल्म देखने पहुंचे तो उन्हें सूखे और पुराने बोरिंग रोमासं के सिवा कुछ ना मिला।
सत्याग्रह फिल्म में वैसे भी काफी कुछ बोरिंग था फिल्म देखते समय काफी लोगों को तो नींद का भी अहसास हो रहा था लेकिन सभी के दिल में एक उम्मीद थी कि इंटरवल के बाद आने वाले गाने रस से भरे तोरे नैन में करीना कपूर और अजय देवगन के कुछ रोमांटिक सीन्स देखने को मिलेंगे लेकिन अफसोस उनका ये इंतजार भी बेबुनियादी साबित हुआ और इस गाने के दौरान करीना और अजय सिर्फ एक दूसरे के माथे पर किस करते दिखे। जिसे देखने के बाद दर्शक भी अपने सिर पर हाथ रखकर बैठ गये। सत्याग्रह फिल्म पूरी तरह से एक फैमिली फिल्म बनकर रह गयी क्योंकि फिल्म में किसिंग के नाम पर सिर्फ माथे पर किस के सीन्स थे और इसके अलावा रोमासं के नाम पर सिर्फ गले लगाने के सीन्स थे।
करीना कपूर ने वैसे भी शादी के बाद ये साफ कर दिया था कि वो किसी के साथ भी कसिंग सीन्स या फिर लव मेकिंग सीन्स नहीं करेंगी। अब देखिये आगे आगे करीना और क्या क्या नये रूल्स बनाती हैं। आईये जानते हैं करीना के नो किसिंग- इंटिमेट सीन्स पर दर्शकों की क्या राय है।


Click it and Unblock the Notifications











