..................... करीना और अक्षय की उभरती जोडी, Kareena and Akshay's on screen pair - Hindi Filmibeat

करीना और अक्षय की उभरती जोडी

By Staff


बालीवुड में सफलता के लिए जूझ रही करीना कपूर का इंतजार जब वी मेट की सफलता से समाप्त हो गया है. उसके पास फिल्मों की लाइन लगनी शुरु हो गई है. जब वी मेट के बाद उसने पहली फिल्म अक्षय कुमार के साथ अनुबंधित की है.

फिल्म का नाम कमबख्त इश्क है. साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्देशक साबिर खान हैं. करीना की अक्षय कुमार के साथ यह पांचवी फिल्म है और अक्षय के साथ उसकी ज्यादातर फिल्मे सफल हुई हैं.

करीना की अक्षय के साथ पहली फिल्म अजनबी सन 2001 में आई थी और उसके बाद सन 2003 में तलाश, 2004 में एतराज और 2005 में दोस्ती आई थी. इनमें तलाश, अजनबी और एतराज काफी हिट साबित हुई थी. कमबख्त इश्क की पूरी शूटिंग जनवरी 2008 से लास एजेंलस में होगी और इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बाजार को देखकर बनाया जायेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X