करीना दी बहुत हिम्मती हैं: रणबीर कपूर

कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी इस समय बॉलीवुड में काम कर रही है। करीना कपूर और रणबीर कपूर इस पीढ़ी का नेतृत्व कर रहे हैं। जिनके काम को लोग पसंद भी कर रहे हैं। अपनी बहन करीना के बारे में बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर का कहना है कि मेरी दी बहुत हिम्मती हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरूआत में जोखिम भरे रोल किये हैं जिन्हें करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है।

ऊपर वाले का शुक्र है कि मेरी दी को उनकी मेहनत का फल मिला और दर्शकों ने उन्हें सराखों पर बिठाया। करीना के लिए मैं ऊपर वाले से यही दुआ करता हूं कि उन्हें आगे भी ऐसी ही सफलता मिलती रहे और भगवान की कृपा उन पर बनी रहे।

यह बात रणबीर कपूर ने बीबीसी से बात करते हुए कही। रणबीर कपूर ने कहा कि जब वी मेट की कामयाबी से पहले, अपने करियर की ऊंचाईयों पर पहुंचने से पहले ही करीना ने 'चमेली' जैसी बोल्ड फिल्म की। मुझे गर्व है कि मैं करीना कपूर का भाई हूं।

उनकी आने वाली फिल्म ऐजेंट विनोद के बारे में रणबीर कपूर ने कहा कि मुझे ज्यादा तो इस फिल्म के बारे में नहीं पता लेकिन प्रोमो देखकर लगता है कि यह लीक से हटकर फिल्म है। इसलिए मैं इसके लिए करीना कपूर बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं कि उनका काम लोगों को पसंद आये। एजेंट विनोद 23 मार्च को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म से पहली बार सैफ अली खान फिल्म निर्माण में कदम रख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X