..................... Kareena Kapoor actions while singing the national anthem, Trollers got angry - Hindi Filmibeat

राष्ट्रगान करते हुए Kareena Kapoor की हरकतें देखकर ट्रोलर्स को आया गुस्सा, लगा दी जमकर क्लास

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं, जिसको लेकर यूर्जस अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर का वायरल हो रहा है जिसमें वह राष्ट्रगान के वक्त अजीब हरकतें कर रही हैं। इसको देखकर ट्रोलर्स ने अभिनेत्री की क्लास लगा दी।

करीना कपूर का राष्ट्रगान वीडियो-

दरअसल बात ऐसी है कि, हाल ही अभिनेत्री करीना कपूर खान एक इवेंट का हिस्सा बनी। इस इवेंट में करीना कपूर ने सबसे पहले दीया जलाया, इसके बाद फिर एक्ट्रेस ने सभी लोगों के साथ राष्ट्रगान गाया है।

इस दौरान सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर सावधान की पोजीशन में नहीं खड़े होकर इधर-उधर देखती हैं और हरकतें करती हैं। तो ऐसे में उनके जेस्चर और पोस्चर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

और भी यूर्जस को उनकी ये हरकतें पसंद नहीं आई। एक यूजर ने एक्ट्रेस की वीडियो देखने के बाद कमेंट किया- 'इसे कोई बता दो कि राष्ट्रगीत गाते हुए सावधान खड़े होते है हाथ पकड़ के नहीं'... इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- 'यहां भी एक्टिंग कर रही है क्या'। इसके अलावा कई लोगों ने करीना को धर्म का पाठ ही पड़ा दिया।

खैर इसी दौरान करीना अपनी दूसरी हरकत को लेकर भी ट्रोल हुई। दरअसल इवेंट में करीना कपूर ने पूजा के लिए मोमबत्ती से दिए जलाए परंतु उन्होंने अपने सैंडल नहीं उतारे। ये बात भी यूर्जस को पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, जूते तो निकाल लेती #संस्कार। चौथे यूजर ने लिखा, दीप जलाना कोई मजाक है क्या, जो चप्पल जूटे पहले ही जला रहे हो। थोड़ी तो शरम करो।

वहीं क्ट्रेस के लुक की बात करें तो करीना कपूर ने रेड कलर की एकदम अलग सी ड्रेस पहनी हुई हैं। इस ड्रेस को देखने के बाद भी लोगों ने उनकी तुलना टेंट से कर दी है। खैर करीना कपूर कभी भी ऐसी किसी भी बात का यूर्जस को कोई रिप्लाई नहीं देती हैं तो इस बार भी उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

करीना कपूर का वर्कफ्रंट-

काम की बात करें तो बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जाने जान' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में करीना कपूर एक्टर विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह हंसल मेहता की फिल्म में जल्द नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X