घी,चावल भी खाती हैं करीना फिर भी रहती हैं फिट!
बॉलीवुड में अपने जीरो साइज फीगर को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने ये कबूल किया है कि वो खाने में सबकुछ खाती हैं करीना कपूर ने हाल हीमें अपनी डायटीशियन रितुजा की एक डॉक्यूमेंट्री में काम करने की बात कही है। इस डॉक्यूमेंट्री में करीना कपूर के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी काम करेंगे। करीना कपूर ने हाल ही में रितुजा की डायट पर आधारित एक डीवीडी लॉंच के अवसर पर मीडिया से मिलकर काफी सारी बातें शेयर कीं और साथ ही बताया कि वो सब कुछ खाती हैं। यहां तक कि चावल और घी भी वो खाती हैं।
करीना कपूर ने बताया कि उन्हें और उनके पति सैफ को इंडियन खाना बेहद पसंद है। और इंडियन खानों में ढ़ेर सारे मसाले और घी-तेल तो होता ही है। इसपर करीना ने बताया कि वो डायट के नाम पर कुछ भी छोड़ती नहीं हैं। खाती सब कुछ हैं लेकिन हां लिमिट में रहकर और साथ ही अपने खाने के हिसाब से एक्सरसाइज करके। करीना कपूर ने बताया कि वो बेहद खुश हैं कि उन्हें अपनी बहन और पति सैफ के साथ एक साथ काम करने का मौका मिला। करीना कपूर की तरह उनकी बहन करिश्मा कपूर और सैफ अली खान भी अपनी डायट को लेकर काफी सजग रहते हैं।
करीना कपूर जल्द ही अपने काम से कुछ समय का ब्रेक लेकर अपने पति सैफ का जन्मदिन मनाने बाहर जाने का प्लान कर रही हैं। शादी के बाद वैसे भी करीना कपूर और सैफ को एक दूसरे के साथ बिताने के लिए वक्त नहीं मिला था तो अब शादी के बाद सैफ के जन्मदिन को ही धूमधाम से मनाने का प्लान कर रही हैं करीना कपूर। अब सभी सोच रहे हैं कि आखिर शादी के बाद इस पहले जन्मदिन की यादगार स्वरुप करीना कपूर क्या तोहफा देंगी सैफ को।


Click it and Unblock the Notifications












