आमिर खान और करीना कपूर का लाल सिंह चड्ढा का LOOK TEST, तसवीरें हो रही हैं वायरल
आमिर खान और करीना कपूर आजकल, अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारी में लग गए हैं। फिल्म हॉलीवुड की अवार्ड जीतने वाली फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म के लुक टेस्ट के लिए हाल ही में करीना कपूर और आमिर खान एक साथ दिखे ।फिल्म अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखी गई है जिसे सीक्रेट सुपरस्टार फेम अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रह हैं।
लाल सिंह चड्ढा, आमिर खान और करीना कपूर की एक साथ तीसरी फिल्म है। इसके पहले दोनों राजकुमार हिरानी की 3 इडियट्स और रीमा कागती की तलाश में दिखाई दे चुके हैं। दोनों ही फिल्मों में उनकी केमिस्ट्रो को दर्शकों ने काफी सराहा था। आमिर और करीना इस फिल्म के अलावा भी कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।
लाल सिंह चड्ढा काफी इमोशनल कहानी है जिसमें आमिर खान ज़िंदगी के कई पड़ाव से गुज़रते नज़र आएंगे। फिल्म को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं। आमिर खान भी इस फिल्म के साथ कोई गलती नहीं करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि आमिर खान की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह लुढ़क गई थी। इसके बाद आमिर खान ने छोटा सा ब्रेक लेकर ये समझने की कोशिश की थी कि आखिर उनसे कहां गलती हुई। अब आमिर एक बार फिर पूरे आत्मविश्वास के साथ वापस लौट रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











