आमिर खान बॉलीवुड के उस्ताद हैं: करीना कपूर
बॉलीवुड अपनी अलग ही पहचान रखने वाले आमिर खान के साथ करीना कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। करीना का कहना है कि वो बॉलीवुड के उस्ताद हैं। आज करीना की फिल्म 'एक मैं और एक तू' आमिर के भांजे इमरान खान के साथ प्रदर्शन के लिए तैयार है।
करीना की माने तो आमिर का काम अविश्वसनीय है। वह हिंदी फिल्मोद्योग के उस्ताद हैं और इमरान अभी सिर्फ शुरुआत कर रहे हैं। इमरान के साथ काम करना मजेदार रहा। बेबो को लगता है कि वह एक शानदार अभिनेता हैं और मैं भविष्य में भी उनके साथ काम करने की उम्मीद करती हूं।
करीना अपनी अगली दो फिल्मों 'एक मैं और एक तू' और 'एजेंट विनोद' प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। वैसे वह एजेंट विनोद के प्रमोशनल इवेंट में कम ही नजर आती हैं। फिलहाल करीना का पूरा ध्यान एक मैं और एक तू की ही तरफ है।
More from Filmibeat
aamir khan आमिर खान इमरान खान एक मैं और एक तू करीना कपूर ek main aur ekk tu imran khan kareena kapoor


Click it and Unblock the Notifications











