सिंघम 2 में करीना कपूर बोलेंगी मराठी, शूटिंग होगी गोवा में!

सिंघम फिल्म की अपार सफलता के बाद अजय देवगन और रोहित शेट्टी मिलकर सिंघम 2 की तैयारी में जुट गये हैं। सिंघम 2 की शूटिंग की तैयारी भी शुरु हो गयी है। सिंघम 2 में करीना कपूर भी मुख्य भूमिका निभाएंगी। हाल ही में करीना कपूर, अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने मिलकर तीनों की एक तस्वीर ट्वीट की है जिसमें करीना कपूर, अजय देवगन और रोहित शेट्टी हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरु होने की बात कही जा रही है। करीना कपूर ने हाल ही में एक ईवेंट के दौरान सिंघम 2 के बारे में पूछे जाने पर कहा कि रोहित शेट्टी ने उन्हें सिंघम 2 करने के लिए मना लिया है। और वो लोग जल्द ही इसकी शूटिगं शुरु करेंगे।

2011 में रिलीज हुई फिल्म सिंघम में साउथ की सुपरस्टार काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में थीं। लेकिन सिंघम 2 में करीना कपूर को साइन किया गया। वैसे भी करीना और अजय देवगन की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। सिंघम 2 फिल्म की शूटिंग अगले महीने गोवा में शुरु की जाएगी। खबर के अनुसार करीना कपूर सिंघम 2 में एक मराठी लड़की का किरदार निभा रही हैं और इसके लिए करीना आजकल मराठी भी सीख रही हैं। करीना कपूर ने हालांकि अपने किरदार के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बताया है लेकिन अभी तक जो भी खबरें आई हैं उसके अनुसार करीना कपूर मराठी पर बहुत ध्यान दे रही हैं।

2011 में सिंघम फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था और आज भी सिंघम फिल्म जब भी टीवी पर आती है तो लोग उसे देखते ही हैं। खासतौर पर यंगस्टर्स को तो सिंघम फिल्म इतनी पसंद आई कि लोगों ने कई कई बार हॉल में जाकर फिल्म देखी। उम्मीद है कि सिंघम 2 भी लोगों को इतनी ही पसंद आएगी। पिछले कुछ समय से करीना और अजय देवगन दोनों के हिस्से में कोई हिट फिल्म नहीं आई है। हो सकता है सिंघम 2 से उनके हिस्से में भी एक हिट फिल्म आ जाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X