जुही को हटाया करीना ने!

जुही चावला के फीकी पड़ती चमक के कारण उनकी जगह हॉट गर्ल करीना कपूर को ले लिया गया है। पेप्सिको के 9 वर्ष पुराने इस ब्रांड के जुही चावला को पांच वर्ष के लिए अनुबंधित किया गया था।
पेप्सिकों के कर्मचारी ने बताया कि जुही भी इसकी ब्रांड अम्बेसडर बनी रहेंगी। नए प्रचार में देसी बाजार को आकर्षित करने के लिए नए चेहरे की तलाश थी।
इस नए प्रचार में करीना के उपर सिंड्रेला की कहानी हरियाणवी भाषा में फिल्मायी गयी है। जिसमें इला अरूण की आवाज और अभिनय भी देखने को मिलेगा।
अच्छी बात है घरेलू बाजार के ग्राहको को आकर्षित करने के लिए इससे बेहतर और कौन सा उपाय हो सकता है!


Click it and Unblock the Notifications











