करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस
करीना कपूर को स्टारडस्ट बॉलीवुड की सबसे सेक्सी अभिनेत्री चुना है इसलिए स्टारडस्ट के कवर पेज पर इस बार करीना कपूर दिखाई पड़ेंगी। मैगजीन ने अपने रीडर्स के बीच कराए गए पोल के मुताबिक करीना को सबसे सेक्सी बताया है।
पिछले साल कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे सेक्सी अभिनेत्री चुनी गई थीं। करीना ने कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब अपने नाम किया है। इस साल करीना की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
गोलमाल 3 को छोड़कर पिछले साल करीना की कोई भी हिट फिल्म नहीं आई है। इस पोल के बाद करीना की उम्मीदें जरूर बढ़ गई होंगी कि दर्शक उनकी फिल्में देखने सिनेमा हॉल तक जरुर जाएँगे। हमें भी आपसे यही उम्मीद है करीना कि इस साल आपकी ऐसी फिल्में आएं जिन्हें देखने दर्शक थियेटर जाना चाहें।
वैसे क्या आपको भी लगता है कि करीना बॉलीवुड की सबसे सेक्सी अभिनेत्री हैं। अपनी राय लिखने के लिए नीचे बने कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल करें।


Click it and Unblock the Notifications











