शाहरुख ने की करीना की तारीफ

शाहरुख का कहना है कि उन्हें करीना के समर्पण को देख कर बहुत खुशी होती है। खासतौर से जब वह यह देखते हैं कि सेट पर वाकई बेबो कितनी मेहनत करती है। वह बार बार रिहर्सल करती है। करीना अभी तीन फिल्मों की शूटिंग एक साथ कर रही है। लेकिन तीनों ही फिल्मों में वह अपना पूरा आउटपुट दे रही हैं।
शाहरुख यह देख कर बेहद खुश हैं और कहते हैं कि मानना होगा कि करीना को उनकी चुनौती पूरी करने में कितनी मेहनत लगी होगी।लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वह कर दिखाया।इसलिए मैं बेहद खुश हूं कि हिंदी सिनेमा में इस तरह की मेहनती अभिनेत्री हैं और उन्हें लगातार काम करते देख मुझे अच्छा लगता है।
शाहरुख ने करीना के बारे में यह भी कहा है कि करीना बहुत कम पार्टियों में जाती हैं और उन्हें काम करते रहना पसंद है। शाहरुख कहते हैं कि वे करीना को जब सारे कमिटमेंट्स पूरे करते देखते हैं तो उन्हें इस बात का एहसास होता है कि वाकई कोई कलाकार कितनी मेहनत करता है।


Click it and Unblock the Notifications











