करीना को जन्मदिन के साथ हिरोइन की सफलता मुबारक हो

हिरोइन ने रिलीज के पहले ही दिन सिनेहॉलों में अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई हैं लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म का बिजनेस विद्या बालन की दि डर्टी पिक्चर और कहानी से अभी तक कम बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि ये फिल्में भी महिला प्रधान फिल्में थीं। हिरोइन इस साल की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म है और उम्मीद की जा रही थी इस फिल्म को पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ सफलता मिलेगी लेकिन एक अच्छी ओपनिंग पाने के बावजूद फिल्म कहानी और दि डर्टी पिक्चर को पीछे नहीं छोड़ पाइ।
इस वक्त तक सिनेमाहॉलों में हिरोइन फिल्म के लिए उपस्थिति 60 प्रतिशत तक दर्ज की गई है। जबकि कहानी और दि डर्टी पिक्चर की उपस्थिति 85-90 प्रतिशत दर्ज की गई थी। हिरोइन फिल्म तब से चर्चा में है जबसे मधुर भंडारकर इस फिल्म के लिए कास्ट साइन कर रहे थे। फिल्म के प्रोमो और प्रमोशन के द्वारा फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बना के रखी थी लेकिन फिल्म के रिलीज होने पर जैसी उम्मीद की जा रही थी उस हिसाब से फिल्म को ओपनिंग नहीं मिली।
हिरोइन को फिल्म क्रिटिक्स द्वारा भी निगेटिव रिव्यू मिले हैं क हा गया कि फिल्म का निर्देशन काफी ढीला ढाला है साथ ही फिल्म का संगीत, ऐडिटिंग भी कुछ खास नहीं है। कुल मिलाकर क्रिटिक्स के अनुसार फिल्म काफी ढीली ढाली है। ऐसा बताया गया कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ही कई दर्शक उठकर चले गए। लेकिन अभी तो ये पहला दिन है हो सकता है कि ये वीकेंड होरोइन फिल्म के कलेक्शन को और बढ़ा दे। उम्मीद है कि इन दो दिनों में करीना के फैन्स हीरोइन के कलेक्शन में बढ़ोतरी करके मिस करीना की इस आखिरी फिल्म को यादगार बना देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











