शादी से पहले हिरोइन और शादी के बाद कॉलगर्ल बनेंगी करीना

सुनकर आप भी शायद शॉक्ड रह जाएं लेकिन ये सच है। करीना कपूर जो की बॉलीवुड की सबसे हॉट और खूबसूरत हिरोइनों की लिस्ट में टॉप पर हैं शादी के बाद कॉलगर्ल के रुप में नजर आएंगी। बात दरअसल ये है कि 21 सितंबर को रिलीज हो रही है करीना की फिल्म हिरोइन और 30 नवंबर को रिलीज होगी आमिर खान संग करीना की तलाश जिसमें करीना ने रोजी नाम की कॉलगर्ल की भूमिका निभाई है।

करीना का कहना है कि हिरोइन फिल्म में वो जो किरदार निभा रही हैं वो उनका अब तक का सबसे बिंदास और मजबूत किरदार है। इस फिल्म में उन्होंने माही नाम की एक सुपरस्टार का किरदार निभाया है। दूसरी तरफ 30 नवंबर को करीना की फिल्म तलाश रिलीज हो रही है जिसमें उन्होंने रोजी नाम की कॉलगर्ल का किरदार निभाया है। इस फिल्म में रोजी एक पुलिस ऑफिसर (आमिर खान) के एक केस में मुजरिम की तलाश में उसकी मदद करती है।

सीधे सीधे शब्दों में हम ये कह सकते हैं कि करीना कपूर के लिए ये साल बहुत महत्वपूर्ण जाने वाला है क्योंकि इसी साल वो अपने करियर की दो बड़ी फिल्में कर रही हैं साथ ही छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ अपनी जिंदगी के नये मोड़ पर कदम रखने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि 17 अक्टूबर को करीना और सैफ अली खान की शादी दिल्ली-मुंबई में होगी। उनकी शादी की ड्रेस बॉलीवुड के मशहूर ड्रेस डिजायनर मनीष मल्होत्रा कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक करीना की शादी के रिसेप्शन के लिए एक लाल रंग की साड़ी डिजायन की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X