पंजाबी सीखने के साथ-साथ नशा ले रही हैं करीना कपूर!
खबर आयी कि करीना कपूर पंजाबी सीख रही हैं। चलो अच्छी बात है, ज्यादा से ज्यादा भाषाएं आनी भी चाहिये, लेकिन ये क्या? करीना नशा भी करने लगी हैं! अरे ये क्या नवाब साहेब सैफ करीना को रोक भी नहीं रहे हैं?
ओहो चौंकिये मत। असल में करीना असली नशा नहीं ले रही हैं, बल्कि नशे की ऐक्टिंग कैसे की जाये, उसकी ट्रेनिंग भी ले रही हैं।
करीना यह सब आने वाली फिल्म उड़ता पंजाब के लिये कर रही हैं। करीना के साथ इस फिल्म में शाहिद कपूर भी होंगे। दोनों की जोड़ी इम्तियाज़ अली के निर्देशन में बनी फिल्म जब वी मेट में खूब जमी थी। अब उड़ता पंजाब में यह चीज देखने वाली होगी कि क्या करीना और शाहिद में वही केमिस्ट्री आज भी है या नहीं। खैर उनके बीच केमिस्ट्री बिगड़ने के पूरे चांस हैं, क्योंकि फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं।
फिल्म पंजाब के ड्रग एडिक्ट युवाओं पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं। फिल्म में करीना को ठेठ पंजाबी में बात करनी है, इसके लिये वो दिल्ली के एक प्रोफेसर से भाषा का ज्ञान ले रही हैं।
दिल्ली और पंजाब के लोग फिल्म 'उड़ता पंजाब' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके दो कारण हैं, पहला करीना-शाहिद की जोड़ी और दूसरा कि पंजाब की सबसे बड़ी समस्या पर आधारित होने के नाते लोग इसे देखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












