करीना का आइटम सांग एक करोड़ का
रा.वन की छम्मक छल्लो करीना कपूर के साइज जीरो के पीछे भागने का राज अब सामने आया है। उनका ये साइज जीरो फीगर उनके प्रशंसको की लिस्ट और भी लंबी करता जा रहा है। हाल ही में बेबो के साइज जीरो फिगर के साथ उनका आइटम सांग हलकट जवानी काफी चर्चा में आ रहा है। उनके इस फिगर के चलते दक्षिण भारतीय फिल्मकार एस जे सूर्या भी करीना के प्रशंसक हो गए हैं और अपनी फिल्म में करीना से एक आइटम सांग कराना चाहते हैं और वो भी एक करोड़ की कीमत देकर।
करीना के साथ इससे पहले सूर्या ने खुशी फिल्म में काम किया था वो फिलम् बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। खुशी में करीना के साथ फरदीन खान भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे फिल्म की कहानी और फिल्मांकन का बहुत बड़ा हाथ था।
फिल्हाल करीना जो कि अपने साइज जीरो कैम्पैन को लेकर फिर से चर्चा में आ रही हैं अभी इस आइटम सांग के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने सूर्या को कोई जवाब नहीं दिया है। करीना के इस साइज जीरो का कंसेप्ट फिल्म टशन से शुरु हुआ था जिसमें करीना ने बिकनी सीन के लिए साइज जीरो फिगर बनाया था। फिल्म तो नहीं चली पर करीना का साइज जीरो फीगर जरुर लाइमलाइट में आ गया। ़
अब देखना है कि करीना का ये साइज जीरो फीगर करीना को और कितना आगे लेकर जाएगा। दक्षिण में जहां भरे बदन वाली अभिनेत्रियों को ही पसंद किया जाता रहा है वहां करीना का साइज जीरो फीगर कितना चलता है ये देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications
