प्रकाश झा ने बोला झूठ- सत्याग्रह में 'करीना अजय का जबरदस्त रोमांस है।'

सत्याग्रह फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास ना मिल रही सफलता के पीछे अगर हम वजहें ढ़ूंढ़ने जाएंगे तो शायद कई सारी मिल जाएं। लेकिन इन्हीं वजहों में से एक वजह है फिल्म में करीना कपूर और अजय देवगन के बीच किसी भी तरह के रोमांटिस सीन्स ना होने। फिल्म को देखकर शायद आपको पुराने जमाने की फिल्मों में दिखाए जाने वाले रोमाटिसक सीन्स याद आ जाएंगे। जहां पर किसिंग सीन्स के लिए दो फूलों या दो पंक्षियों को दिखा दिया जाता था। बस इसी की कसर छोड़ी थी प्रकाश झा जी ने। पहले तो कहा गया था कि सत्याग्रह फिल्म में करीना कपूर और अजय देवगन के बीच कुछ किसिंग और इंटिमेट सीन्स शूट किये गये हैं लेकिन असल में फिल्म में ऐसा कुछ था ही नहीं।

दर्शकों को सत्याग्रह फिल्म देखकर काफी निराशा का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने सोचा था कि शादी के बाद बेबो की ये पहले फिल्म है और उन्हें बेबो और अजय देवगन का वही ओमकारा वाला रोमांस देखने को मिलेगा। लेकिन अफसोस इस बात का है कि प्रकाश झा द्वारा ये कहे जाने के बावजूद कि सत्याग्रह फिल्म में करीना कपूर और अजय देवगन का जबरदस्त रोमांस है सत्याग्रह फिल्म में ऐसा कुछ देखने को ही नहीं मिला। वैसे खबरों के मुताबिक करीना कपूर ने शादी के बाद अब किसी के साथ भी किसिंग सीन्स या फिर इंटिमेट सीन्स करने से मना कर दिया है।

इसीलिये गोरी तेरे प्यार मे ंभी करीना कपूर को आप किसी भी तरह के प्यार भरे या फिर रोमांटिक सीन्स करते नहीं देख पाएंगे। करीना कपूर वैसे तो काफी प्रोफेशनल कही जाती हैं लेकिन यूं लग रहा है कि अब शादी के बाद वो अपनी पर्सनल लाइफ के चलते अपनी प्रोफेशनल लाइफ की बैंड बजाने वाली हैं। सत्याग्रह फिल्म में तो दर्शको ंने उन्हे माफ कर दिया लेकिन अब आगे अगर रोमांटिक फिल्मों में भी करीना कपूर इसी तरह के नाटक करती रहीं तो हो सकता है कि दर्शकों के बीच करीना का क्रेज खत्म हो जाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X