करीना के मां बनने से इंकार पर पापा रणधीर की सफाई
सैफ अली खान से शादी के बाद करीना कपूर की प्रेगनेंट होने की अफवाहे लगातार आम हो रही हैं। जिस पर पापा रणधीर कपूर ने बयान देकर विराम लगा दिया है। अभिनेता रणधीर कपूर का कहना है कि करीना का ध्यान अभी पूरी तरह से फिल्मी करियर की तरफ है, फिलहाल मां बनने की करीना की कोई योजना नहीं बनाई है। फैंस का मानना है कि उनके इस फैसले का साथ पति सैफ अली खान भी खडे़ नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी तरफ से अभी तक कोई इस विषय पर कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

वहीं रणधीर ने यह भी बताया कि उन्हें अपनी बेटी करिश्मा के दोनों बेटों पर नाज है। वे अक्सर उनसे मिलते रहते है। रणधीर ने कहा कि, 'करीना जैसा करना चाहती है वो वैसा कर सकती है वो समझदार है, 'वो खुश है' तो 'मैं भी खुश हूं'।
रणधीर कपूर इन दिनों फिलहाल अपनी आगामी फिल्म् 'सुपर नानी' के प्रमोशन में व्यस्त है। यह फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म 'सुपर नानी' में दादाजी की भूमिका निभा रहे हैं। रणधीर ने बताया कि करिश्मा-करीना ने कहा कि दोनों बहनें एक मजबूत रिश्ते से जुड़ी हुई हैं ।


Click it and Unblock the Notifications