ऐश्वर्या राय ने स्काइप पर अभिषेक को देखकर तोड़ा व्रत, अमिताभ हैरान!
टेक्नॉलॉजी ने आजकल सबकुछ उलट पुलट कर दिया है। शादी, प्यार, दोस्ती सबकुछ ऑनलाइन हो गया है। आज लोग मीलों दूर होकर भी आपके पास ही रहते हैं। और इस करवाचौथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला बच्चन परिवार में। बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस करवाचौथ पर भी हमेशा की तरह व्रत रखा था। लेकिन उनका चांद यानी उनका पति इंडिया में ना होकर विदेश में बैठे थे। ऐसे में ऐश्वर्या राय ने घर बैठे बैठे स्काइप का यूज करके अपना करवा चौथ का व्रत तोडा़ और ऐश्वर्या राय के इस अनोखे और टेक्निकल व्रत को देखकर अमिताभ भी हैरान रह गये। अमिताभ ने कहा कि आखिर किस सदी में पहुंच गये हैं हम। आज दूरियों का कोई मतलब ही नहीं।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा "अभिषेक अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इंडिया से बाहर गये हैं। तो ऐश्वर्या राय ने पति का चेहरा स्काइप के जरिये देखकर करवाचौथ मनाया। किस सदी में पहुंच गये हैं हम।" अमिताभ बच्चन ये देखकर शॉक्ड हैं कि स्काइप के जरिये हम उनकी बहू ने अपना करवा चौथ का व्रत तोड़ा। लेकिन ऐश्वर्या राय के लिए सिर्फ यही एक तरीका था अपना व्रत तोड़ने के लिए। वैसे भी जब टेक्नॉलॉजी इतनी ज्यादा एडवांस हो गयी है कि हम कहीं पर ना होकर भी वहां पर मौजूद रह सकते हैं तो फिर फिजिकली प्रसेंट होना ना होना बराबर ही है। हालांकि अमिताभ जो कि कभी शायद ऐसा सोच भी नहीं सकते थे उनके लिए ये जरुर ये अजीब बात थी।
ऐश्वर्या राय की तरह बॉलीवुड की बाकी और भी कई एक्ट्रेसेस ने अपने पति परमेश्वर के लिए व्रत रखा था और उन सभी के व्रत को कवर करने के लिए कल रात को मीडिया उनके घर के बाहर पहरा दे रही थी। लेकिन कई एक्ट्रसेसे ने तो व्रत ही नहीं रखा था क्योंकि उन्हें इस करवा चौथ पर विश्वास ही नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











