करीना और काजोल के बीच लड़ाई
करन जौहर हालीवुड फिल्म स्टेपमाम का हिंदी रीमेक बनाने जा रहें है। इस फिल्म में काजोल और करीना कपूर को मुख्य भूमिकाओं में लिया गया है। फिल्म स्टेपमाम में सुसन सारान्डन ने मां की और जुलिया राबर्टस ने स्टेपमाम की भूमिका निभाई है।
हिंदी रीमेक में काजोल मां और करीना सौतेली मां की भूमिका अदा करेंगी। कहा जा रहा है कि हिंदी रीमेक में थोड़ा बदलाव किया गया है। जहां हालीवुड फिल्म में मां और सौतेली मां के बीच किसी तरह की लड़ाई नही है वही हिंदी रीमेक में दोनों के बीच काफी लड़ाई रखी गई है।
करीना इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। एक तो उन्हें पसंदीदा अभिनेत्री काजोल के साथ काम करने का मौका मिल रहा है दूसरे जुलिया राबर्टस की निभाई गए चरित्र को पर्दे पर जीने का मौका मिल रहा है।
करना जौहर करीना कपूर जुलिया राबर्टस बालीवुड सुसन सारान्डन स्टेपमाम bollywood julia roberts kajol karan johar kareena kapoor stepmom susan sarandon


Click it and Unblock the Notifications