अब और इंतेजार नहीं 16 अक्टूबर को होगी हमारी शादी: सैफीना
साल 2012 दो सेलेब्रिटी जोड़ियों के लिए यादगार बनने वाला है। एक जोड़ी है हॉलीवुड से यानी ब्रेंजिलिना और दूसरी है अपने बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी सैफीना। ये दो सेलेब्रिटी जोड़ियां एक ऐसे बंधन में बंधने वाले हैं जो हर इंसान के लिए ख़ास होता है जिसका इंतेजार हर व्यक्ति को होता है।
अगर हम बात करें बॉलीवुड की जोड़ी सैफीना की यानी सैफ अली खान और करीना कपूर तो आपको बता दें की ये दोनों अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अगर सैफ और करीना के नजदीक जुड़े सूत्रों की माने तो ये दोनों काफी लम्बे समय से एक दूसरे से डेट कर रहे थे और अब इन दोनों ने 16 अक्टूबर को शादी करने का फैसला किया है।

गौरतलब है की करीना और सैफ दोनों इस समय टर्की में रहकर फिल्म रेस 2 की शूटिंग कर रहे है। अगर सूत्रों की माने तो रेस 2 के खत्म होने के बाद करीना अपनी फिल्म हिरोइन के बचे हुए काम को जल्द से जल्द पूरा कर भारत आएंगी जहाँ सैफ और करीना किसी भी क्षण अपनी शादी की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।
एक निजी अखबार को दिए गए अपने इंटरव्यू में करीना ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो अपनी शादी के विषय में पूछे गए सवालों का जवाब देते देते थक गयी हैं और इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि ये उनके लिए शादी करने का एक सही समय है।
ये पूछे जाने पर की क्या वो शादी के बाद भी फिल्मों में नजर आएंगी तो करीना ने बड़ी ही चतुरता से उत्तर देते हुए कहा था की मैं आज भी फिल्मों में हूँ और 100 साल बाद भी फिल्मों में दिखुंगी ठीक वैसे ही जैसे बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री जोहरा सहगल आज भी फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications