कुणाल की वजह से रहती है सोहा के चेहरे पर मुस्कुराहट- करीना कपूर

करीना कपूर खान ने हाल ही में मीडिया द्वारा सोहा अली खान और कुणाल खेमू की सगाई को लेकर पूछे जाने पर करीना कपूर ने कहा कि वो बहुत खुश है कि सोहा और कुणाल ने शादी का फैसला किया है। करीना ने कहा कि कुणाल एक बहुत ही अच्छा लड़का है और वो सोहा को बहुत खुश रखता है जो कि सबसे महत्वपूर्ण है। सोहा और कुणाल की शादी सफल हो बस यही दुआ करती हैं करीना। दूसरी तरफ सैफ तो इस सगाई को लेकर बेहद खुश भी हैं और इमोशनल भी।

करीना कपूर आजकल अपनी फिल्म सिंघम रिटर्न्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में एक बार फिर से करीना कपूर, अजय देवगन और रोहित शेट्टी की तिकड़ी वापस आ रही है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब करीना मीडिया से मिलीं तो सभी ने उनसे सवाल पूछा कि सोहा और कुणाल की शादी को लेकर वो कितना उत्साहित हैं। जिसपर करीना ने कहा- कहना क्या है हम सभी बहुत खुश हैं। कुणाल बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं। खास बात ये है कि जब भी सोहा कुणाल के साथ रहती हैं मुस्कुराती रहती हैं।

"यही तो चाहिए हमे कि जिस इंसान से हम प्यार करते हैं वो हमें स्पेशल फील कराए, सोहा और कुणाल एक दूसरे को हमेशा ही खास महसूस कराते हैं। हम सभी की दुआएं और बेस्ट विशेस हमेशा ही सोहा और कुणाल के साथ हैं।" करीना के अलावा सैफ अली खान भी अपनी बहन की सगाई को लेकर काफी खुश हैं साथ ही थोड़ा इमोशनल भी।

सैफ ने मीडिया से कहा हम सभी को पता था कि दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन इतनी जल्दी ये सरप्राइज देंगे ये पता नहीं था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X