पांच साल से लिव-इन में रही थीं करीना, अब फाइनली शादी करेंगी

एक तरफ जहां सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को लेकर हर कोई बेताब हो रहा है वहीं हर रोज करीना कोई ना कोई नयी बात बताकर एक नयी सुर्खियां बना देती हैं और फिर शुरु हो जाती है नयी गॉसिप। कुछ समय पहले करीना ने कहा था कि वो जब पहली बार सैफ से वो मिली थीं उसी समय उन्होंने सैफ से शादी कर ली थी। उस बात को लेकर काफी सुर्खियां बनीं। अब करीना ने साफ साफ कह दिया कि वो पिछले पांच सालों से सैफ अली खान के साथ रह रही थीं अब सिर्फ कागज पर उनके रिश्ते पर कानूनी मोहर लगनी बाकी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने कहा "सैफ और में पिछले पांच सालों से एकसाथ रह रहे हैं। हमने ये जगह मिलकर खरीदी है और इसे साथ ही सजाया। मैं पटौदी हाउस में भी कई बार रही हूं। सबको पता है लेकिन हमारी अपनी एक जिंदगी है। हम अपनी फिल्में करते हैं और फिर लौटकर एक दूसरे के पास घर आते हैं। साथ में रहते हुए जब हमारे काम पर कोई फर्क नहीं पड़ा तो फिर अब क्या बदलेगा?"

सैफ से शादी के बाद करीना की जिंदगी में एक नया चैप्टर जुड़ेगा इस बारे में आपका क्या कहना है पूछने पर करीना ने कहा "सैफ और मैं अपनी शादी को बहुत ज्यादा बढ़ाना नहीं चाहते हैं मैं पहले से ही शादी शुदा हूं। हमें सिर्फ कानूनी कागज पर अपने रिश्ते को पक्का करना है और वो हम बहुत जल्द करेंगे।"

करीना ने ये भी कहा कि शादी के बाद उनके करियर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनकी सासू मां शर्मिला टैगोर ने शादी के बाद अपने करियर का बेहतरीन काम किया है उसी तरह मैं भी शादी के बाद और भी बेहतर काम करूंगी। तो शायद इसीलिए करीना और सैफ अपनी शादी को लेकर कुछ ज्यादा उत्साहित नहीं हैं क्योंकि वो तो पहले से ही शादी शुदा हैं। लेकिन हमारे लिए तो ये शादी बहुत ही खास है क्योंकि हमारे लिए सैफीना की यही शादी असली है। पढ़ें- सैफ-करीना की शादी से जुड़ीं 10 खबरें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X