ऐश जैसी बहू बनेंगी करीना!

ऐश ने अपने घर परिवार और करियर में गजब का संतुलन कायम किया है इसीलिए वे आज भी बालीवुड की टॉप हीरोइनों में बनी हुयी है। बालीवुड में किसी भी अभिनेत्री की शादी के बाद उसका करियर खत्म समझा जाता है। लेकिन ऐश के मामले मे ऐसा नही हुआ।
उनकी मांग आज भी पहले की ही तरह बनी हुयी है। वे आज संजय लीला भंसाली, मणिरत्नम और रजनीकांत के साथ काम कर रही है । करीना भी ऐश की तरह शादी करने के बाद भी करियर की उंचाई पर बने रहना चाहती है।
वे सैफ के साथ जल्दी ही शादी करना चाहती है पर उन्हें डर है कि कहीं शादी के बाद उनके करियर पर कोई विपरित प्रभाव नही न पड़ जाए। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल दोनो कभी भी शादी कर सकते है।
सैफ ने तो करीना के लिए एक अपार्टमेंट भी ले लिया है।


Click it and Unblock the Notifications